Business

Bharat Singh Kundanpur के लेटर पर घिरे अशोक गहलोत




कांग्रेस के अंदर अभी भी गुटबाजी कहीं ना कहीं चल रही है। जिसका जीता जागता कारण हम आपको बताने जा रहे हैं। कांग्रेस के एक विधायक ने अपनी सरकार में मंत्री पर संगीन आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उन्हें हटाने की मांग की है। 

सांगोद के विधायक भरत सिंह ( Bharat Singh Kundanpur) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखते हुए अपनी ही सरकार के मंत्री की शिकायत की है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में सीएम गहलोत से मंत्री को हटाने की मांग तक कर दी। अपनी इस चिट्ठी में विधायक भरत सिंह ने बारां से ताल्लुक रखने वाले मंत्री की तरफ इशारा किया है।


विधायक भरत सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा गया पत्र में उन्होंने लिखा कि - समाचार पत्रों में पढ़ा है कि आपने प्रभारी मंत्रियों के जिलों में फेरबदल किया है। इसका कितना लाभ होगा उसको परखने में समय लगेगा। आवश्यकता तो यह है कि आपके मंत्रिमंडल में सबसे प्रष्ट मंत्री को जनता में संदेश भिजवाने हेतु कृप्या बर्खास्त करें। एक बार पहले मुख्य मंत्री रहते आप उनको हटा चुके है। यह मंत्री भ्रष्टाचार के माफिया है। इनका नाम लिखना आवश्यक नही समझता हूँ। गंदगी की बदायूं नजदीक के लोगो को ज्यादा दुर्गना देती है।


भरत सिंह का पत्र को लेकर राजस्थान बीजेपी अशोक गहलोत पर हमलावर हो गई है। क्युकी बीजेपी को घर बैठ सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सरकार को घेरने के लिए लगातार ट्वीट कर रहा है।


भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि ये लो जी .....एकदम ताज़ा है जी और पक्का   जिम्मेदारी से कह सकता हूँ कि यह पत्र बीजेपी राजस्थान ने नहीं लिखाया है     माखन चुराया किसने?कब?फिर भी बने हुए हैं, बनाए हुए हैं अशोक गहलोत जी,
इश्क के इम्तिहां और भी हैं ....

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि - लगता है मुख्यमंत्री जी द्वारा कृत फिल्म "नकारा निक्कमा" का भाग 2 भी जल्द ही रिलीज़ होने वाला है !!




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ