Business

कांग्रेस विधायक ने अपनी ही सरकार में मंत्री पर लगाया संगीन आरोप, सीएम गहलोत को लिखा पत्र!

कांग्रेस विधायक ने अपनी ही सरकार में मंत्री पर लगाया संगीन आरोप, सीएम गहलोत को लिखा पत्र!


Bharat Singh Kundanpur

कांग्रेस के अंदर अभी भी गुटबाजी कहीं ना कहीं चल रही है। जिसका जीता जागता कारण हम आपको बताने जा रहे हैं। कांग्रेस के एक विधायक ने अपनी सरकार में मंत्री पर संगीन आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उन्हें हटाने की मांग की है।

सांगोद के विधायक भरत सिंह (sangod MLA Bharat Singh kundanpur) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखते हुए अपनी ही सरकार के मंत्री की शिकायत की है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में सीएम गहलोत से मंत्री को हटाने की मांग तक कर दी। अपनी इस चिट्ठी में विधायक भरत सिंह ने बारां से ताल्लुक रखने वाले मंत्री की तरफ इशारा किया है।


विधायक भरत सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा गया पत्र में उन्होंने लिखा कि - समाचार पत्रों में पढ़ा है कि आपने प्रभारी मंत्रियों के जिलों में फेरबदल किया है। इसका कितना लाभ होगा उसको परखने में समय लगेगा। आवश्यकता तो यह है कि आपके मंत्रिमंडल में सबसे प्रष्ट मंत्री को जनता में संदेश भिजवाने हेतु कृप्या बर्खास्त करें। एक बार पहले मुख्य मंत्री रहते आप उनको हटा चुके है। यह मंत्री भ्रष्टाचार के माफिया है। इनका नाम लिखना आवश्यक नही समझता हूँ। गंदगी की बदायूं नजदीक के लोगो को ज्यादा दुर्गना देती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ