Business

राजीव गांधी ने साकार की था रामराज्य कल्पना! कांग्रेस ने जारी किया विज्ञापन

Rajiv Gandhi had imagined Ramrajya!  Congress released advertisement


आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76 वी जयंती है। इस उपलक्ष्य पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विज्ञापन जारी कर के दावा किया है की रामराज्य की कल्पना राजीव गांधी ने की थी। इतना ही नहीं इस विज्ञापन में यह भी दावा किया गया है की अयोध्या राम मंदिर (ayodhya ram mandir) की नीव भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रखी है। गांधी की 76वी जयंती पर राजीव गांधी को याद करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बकायदा भोपाल के प्रमुख न्यूज पेपर में विज्ञापन जारी किया है।


अख़बार विज्ञापन में दावा - रामजन्म भूमि के ताले राजीव गांधी ने खुलवाए
विज्ञापन में बताया गया है की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने राम राज्य की गतिशील यात्रा के कुशल सारथी रहे है। राजीव गांधी ने ही दूरदर्शन पर 1985 रामायण (ramayan) सीरियल शुरू करवाया। रामायण सीरियल शुरू करवाने के बाद में राम मंदिर का ताला खुलवाकर राम भक्तो को श्री राम के दर्शन करवाया। इसके साथ ही उन्होंने राम जन्मभूमि के शिलान्यास की 1989 में इजाजत दिलवाई।

राम मंदिर का क्रेडिट किसी और को देना गलत - पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ
आप को बता दें की 5 अगस्त को अयोध्या में राम जन्म भूमि का पूजन हुआ तथा मंदिर की नीव रखी है उस दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने घर पर राम दरबार का आयोजन किया गया था।


उस दिन कमल नाथ का बयान आया था की 'आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है हर भारत का नागरिक तथा राम भक्त चाहता है की अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पहली बार साल 1985 में ताले खुलवाए थे। और उन्होंने ही साल 1989 में कहा था की राम राज्य आएगा और राम मंदिर निर्माण होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ कहा की अब इसका क्रेडिट कोई और लेना चाहता है तो वो गलत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ