google.com, pub-1531983779939577, DIRECT, f08c47fec0942fa0 सचिन पायलट के दिल में बीजेपी और मुंह पर कांग्रेस!

Business

सचिन पायलट के दिल में बीजेपी और मुंह पर कांग्रेस!



मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020 (Mp By Election 2020) जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे ही बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर हमलावर होती जा रही है। इसी कड़ी को लेकर बीजेपी नेता जयभान सिंह पवैया ने कांग्रेस की नैत्री प्रियंका गांधी पर निशाना साधा साथ ही सचिन पायलट को भी आड़े हाथ लिया।


प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करते हुए जय भान सिंह पवैया ने कहा कि प्रियंका गांधी भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौती नहीं है बल्कि कांग्रेस के लिए पनौती है। हम लोग तो इंतजार कर रहे हैं कि दोनों भाई बहन में से कोई तो यहां आए। मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी के आने पर बीजेपी उनका स्वागत करती है, और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के जाने से जो हुआ है वही एमपी में हो।


विजय भान सिंह पवैया ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सचिन पायलट जी के दिल में बीजेपी और मुंह पर कांग्रेस होगा तो मध्यप्रदेश में उनके आने से यहां की जनता गुमराह नहीं होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ