राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार आज गणेश घोघरा ने ग्रहण कर लिया है। गणेश घोघरा के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक चांदना, मंत्री लालचंद कटारिया सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने अपनी मौजूदगी दिखाई। लेकिन इस समारोह में एक बात पर सभी की नजर टिकी रही की गणेश घोघरा के समारोह में लगाए गए पोस्टर से सचिन पायलट की फोटो गायब रही।
आप को बता दें की जब मुकेश भाकर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष थे तक अशोक गहलोत के साथ साथ सचिन पायलट की भी फोटो लगाया करते थे। आप को बता दें की गणेश घोघरा ने महासचिव का चुनाव लगा और वो 36 वे नंबर पर रहे। फिर भी अशोक गहलोत ने जातिगत समीकरण साधते हुए आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से गणेश घोघरा को अध्यक्ष बनाया।
ऐसे में देखा जा रहा है की शायद घोघरा ने अशोक गहलोत को खुश करने के लिए अपने पोस्टर से सचिन पायलट को गायब कर दिया। अब जिस तरह से पूर्व अध्यक्ष मुकेश भाकर मुखरे हुए है राजस्थान यूथ कांग्रेस में दो फाड़ हो चुके है। इसी स्थति में घोघरा द्वारा सचिन पायलट को पोस्टर से गायब करना कहीं ना कहीं गणेश घोघरा के लिए अशुभ संकेत दिखाई दे रहा है।
0 टिप्पणियाँ