Business

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तारीख जारी! 5438 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तारीख जारी! 5438 पदों पर होगी भर्ती
Rajasthan Police Constable recruitment date released
Rajasthan Police Constable recruitment date released


राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती (Rajasthan police constable Bharti) के चयन के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। 6,7 और 8 नवंबर को लिखित परीक्षा करवाई जाएगी। इस बात की जानकारी डीजीपी भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को दी। डीजीपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस भर्ती में 17 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।


आपको बता दें कि करोना महामारी के चलते देश लॉकडाउन की स्थिति में था जिसके कारण राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में देरी हो रही है। राजस्थान में कांस्टेबलों के 5438 पद भरने के लिए यह भर्ती करवाई जा रही है।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को डीजीपी भूपेंद्र सिंह ने गुड लक के साथ करोना से बचने के साथ ही सुरक्षित रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी से बचने के लिए इस परीक्षा में तमाम एहतियाती सुरक्षा के साथ एग्जाम करवाए जाएंगे।


भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस एग्जाम से थोड़ी सभी जानकारी वेबसाइट पर जल्द ही उपलबंद करवा दी जाएगी। खास बात यह है कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 10वीं पास के युवा आवेदन कर सकते हैं।


आपको बता दें कि राजस्थान में 5438 पदों पर होने वाली भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट द्वारा करवाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ