Business

यूपी ग्राम प्रधान का चुनाव लडने के लिए दस्तावेज, योग्यता और चुनावी प्रक्रिया

 



उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव (up panchayat chunav 2021) का बिगुल बज चुका है। मंगलवार को शासन की तरह से यूपी पंचायत चुनाव की आरक्षण लिस्ट (up panchayat chunav reservation list 2021) जारी कर दी गई थी। अब यह बात तह हो चुकी है की किस ग्राम पंचायत सीट से किस वर्ग का उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएगा। हालांकि अभी तक पंचायत चुनाव आरक्षण सूची (up panchayat chunav aarakshan suchi 2021) की आपत्तियां दर्ज करने का समय चल रहा है। अंतिम आरक्षण सूची को 15 मार्च 2021 को जारी कर दिया जाएगा।



अब यूपी में पंचायत का चुनाव (uttar pradesh panchayat chunav 2021) लडने वाले संभावित दावेदार अपनी चुनाव की तैयारियों में जुट चुके है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे अहम पद जो है वो ग्राम प्रधान (gram pradhan) का है। हर ग्राम पंचायत में एक ग्राम प्रधान चुना जाता है। पंचायत में ग्राम प्रधान (up panchayat gram pradhan) का पद बहुत अहम होता है। ग्राम प्रधान अपने पंचायत का विकास हो या फिर तमाम अन्य तरह के कार्य का जिम्मेदार होता है। शासन की और से जो पैसा पंचायत के लिए आता है उसे ग्राम प्रधान (up gram pradhan) के दस्खत से खर्च किया जाता है।



ऐसे में ग्राम प्रधान बनने या फिर ग्राम प्रधान का चुनाव लडने के लिए शासन की और से कुछ जरूरी योग्यता और शर्ते तह की जाती है। इन जरूरी योग्यता और शर्ते के बारे में ग्राम प्रधान का चुनाव लडने वाले को जानना बहुत जरूरी है। तो अगर आप भी ग्राम प्रधान का चुनाव (up gram pradhan election 2021) लडने का मन बना रहे है तो हम आप को इन नियमों और शर्तों के बारे में बताने जा रहे है।



ग्राम प्रधान का चुनाव लडने के लिए जरूरी योग्यता ( Gram Pradhan Chunav Ladne Ke Liye Yogyata )

  1. ग्राम प्रधान का चुनाव लडने वाला उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाइए। हालांकि भारत में वोट डालने की उम्र 18 साल है।

  2. ग्राम प्रधान का चुनाव लडने वाला भारत का मूल नागरिक होना चाहिए।

  3. ग्राम प्रधान उम्मीदवार की मानसिक स्थिति ठीक होनी चाहिए।

  4. उम्मीदवार किसी भी मामले में दोषी करार दिया गया नहीं होना चाहिए।



ग्राम प्रधान का चुनाव लडने के लिए जरूरी दस्तावेज (Gram Pradhan Chunav Ladne Ke Liye Dastavej)

जो आप को ऊपर योग्यता बताई है इसके अलावा प्रधान का चुनाव लडने वाले उम्मीदवार के पास जरूरी दस्तावेज भी होना चाहिए। अगर आप का दस्तावेज सही नही पाया जाता है तो नामांकन भी रद्द हो सकता है।


  1. आधार कार्ड (Aadhar Card)

  2. वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)

  3. पैन कार्ड (Pan Card)

  4. पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र ( police character certificate)

  5. मूल निवास प्रमाण पत्र (baisc address proof)

  6. संपति का घोषणा पत्र जिसके अंदर चल और अचल सम्पत्ति का विवरण होना चाहिए ( property certificate) 

  7. जाति प्रमाण पत्र - आरक्षित वार्ड से चुनाव लडने की स्थिति में आप को संबंधित जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। ( Cast certificate)

  8. जमानत राशि 

  9. शौचालय निर्माण संबंधित प्रमाण पत्र

  10. शैक्षणिक योग्यता (education qualification)

  11. नाम निर्देश पत्र (प्रारूप - 4)

50 रुपए के स्टांप पेपर पर शपत पत्र ( इस शपत पत्र को नोटरी के द्वारा प्रमाणित करवाना अनिवार्य है।)

  1. आयु प्रमाण पत्र (ग्राम पंचायत का चुनाव लडने के इनचुक उम्मीदेवार की आयु 21 वर्ष पूरी होनी जरूरी है। (Income certificate)

  2. पंचायत समिति या जिला परिषद से एनओसी

  3. बच्चों की जानकारी वाला शपत पत्र 


बकायेदार नहीं होना चाहिए

इसके अलावा आप को ग्राम पंचायत का चुनाव (gram panchayat chunav)  लडने के लिए यह बात भी जरूरी है की आप किसी भी सहकारी समिति या बैंक का बकायेदार नहीं होना चाहिए। अगर आप बकायेदार है तो चुनाव नहीं लड़ सकते है। अगर आप बकायेदार हो और चुनाव लडना चाहते हो तो इसके लिए आप को चुनाव लड़ने से पहले उसकी किश्त जमा करके वित्तीय संस्था से नो ड्यूज क्रेटिफिकेट लेना होगा।



शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification Gram Pradhan Election)

देश के कई राज्यों में पंचायत का चुनाव लडने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की जरूरत होती है। लेकिन उत्तर प्रदेश में पंचायत का चुनाव (uttar pradesh gram panchayat election 2021) लडने के लिए शासन की तरफ से कोई भी शैक्षणिक योग्यता नहीं मांगी है। ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ते हो तो आप को कोई भी शैक्षणिक योग्यता का क्रेटिफिकेट नहीं देना होगा।



चुनावी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में हर पांच साल में एक बार ग्राम पंचायत का चुनाव करवाया जाता है। इन चुनावों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य (Gram Panchayat Sadasya), ब्लॉक पंचायत सदस्य (Block Panchayat Sadasya) और ब्लॉक प्रमुख (Block Pramukh) का चुनाव करवाया जाता है। राज्य शासन से इन चुनावों की मंजूरी मिलने के बाद राज्य चुनाव आयोग (rajy chunav ayog up) इन चुनावों की अधिसूचना जारी करता है। 



इसके साथ ही आप को बता दे की इस साल उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत का चुनाव अप्रैल में करवाया जा सकता है।  इसके साथ ही चुनाव आयोग मार्च के अंतिम सप्ताह तक अधिसूचना जारी कर सकता है। जिसके बाद चुनाव आयोग द्वारा तह की गई तारीखों के अंदर उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करना होगा। 





Post Tag :- Up Gram Pradhan Chunav | Up Gram Pradhan Election 2021 Date

 Up gram pradhan aarakshan list

Up gram pradhan chunav kab hoga

Up Gram Pradhan Chunav 2021 Required Document

Up Gram Panchayat Election Documents 2021

Up gram panchayat chunav me kaun kaun se document lagega 

up gram panchayat chunav avashyak dastavej


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ